मेंढर गनर्स ने ऐस ऑफ स्पेड्स के संरक्षण में ऑपरेशन सद्भावना के तहत मेंढर में एलसी क्षेत्र से सटे गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, मनकोट में एक मेडिकल और COVID-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर का आयोजन 13 नवंबर 2021 को स्थानीय लोगों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त कोविड टीकाकरण प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। सेना के डॉक्टर द्वारा COVID-19 और इसकी रोकथाम के बारे में जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में मधुमेह, इसकी रोकथाम और इलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी क्योंकि 14 नवंबर 2021 विश्व मधुमेह दिवस है।
इस वर्ष को राष्ट्र द्वारा “75 आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय सेना अपने लोकाचार और परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए दूर-दराज के इलाकों में पहुंच रही है।
आसपास के क्षेत्र से 550 से अधिक रोगियों ने आकर इन सुविधाओं का लाभ उठाया। श्री परवेज अहमद खान, बीएमओ, उनकी चिकित्सा और टीकाकरण टीम ने इस शिविर के सफल संचालन में अपना समर्थन दिया।
हाई स्कूल मनकोट के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का भी आयोजन किया गया और इसके लिए बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना द्वारा किये गये नेक कार्य कि बहुत सराहना की । ये परियोजनाएं दोस्ती के बंधन को और मजबूत करती हैं और “आवाम” के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
एसडीपीओ मेंढर, डीडीसी सदस्य, सरपंच, पंच और स्थानीय आबादी ने मेंढर गनर्स के कमांडिंग ऑफिसर और मेडिकल टीम को उनके निस्वार्थ कार्य और इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
PM Modi Presents Russian Translation of Thirukkural to Putin, Holds Talks on Strengthening India-Russia Ties
Srinagar, Sept 11 (JKNS): Prime Minister Narendra Modi said he presented a Russian translation of the sacred Thirukkural by...
Read more






