Sunday, September 20, 2026
  • About us
  • Contact
  • Our Team
  • Advertise
  • Careers
  • Privacy Policy
Gadyal Kashmir
  • Home
  • Kashmir
  • Jammu
  • World
  • National
  • Sports
  • Article
  • ePaper
No Result
View All Result
Gadyal Kashmir
Home Home

उत्तर पश्चिम रेलवे पर 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 मनाया गया

Gadyal Desk by Gadyal Desk
22/12/2023
A A
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 मनाया गया
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Related posts

Medical Technologies Should Be Affordable, Accessible and Meaningful to Society: AIIMS Guwahati President

Medical Technologies Should Be Affordable, Accessible and Meaningful to Society: AIIMS Guwahati President

14/09/2026
PM Modi Presents Russian Translation of Thirukkural to Putin, Holds Talks on Strengthening India-Russia Ties

PM Modi Presents Russian Translation of Thirukkural to Putin, Holds Talks on Strengthening India-Russia Ties

11/09/2026

अजमेर मण्डल को महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आज उत्सव भवन, रेलवे अधिकारी क्लब, जगतपुरा, जयपुर में 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों/यूनिटों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 32 शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 69 अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत व 15 ग्रुप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार समारोह में 69 रेलकर्मियों को महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत किया गया, जिनमें 57 राजपत्रित एवं 12 अराजपत्रित कर्मचारी शामिल है। इसके अतिरिक्त 15 सामूहिक पुरस्कार भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड पर आयोजित 68वें राष्ट्रीय अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2023 में पुरस्कृत 7 रेलकर्मियांे को श्री अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सम्मानित किया गया।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस अवसर पर मण्डलों को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये कुल 32 उत्कृष्टता शील्ड प्रदान की गई, जिसमें अजमेर मंडल को 09, जोधपुर मण्डल को 06, बीकानेर मंडल को 05 एवं जयपुर मंडल को 05 शील्ड इसके साथ केन्द्रीय चिकित्सालय, जयपुर और निर्माण संगठन- जोधपुर को शील्ड प्रदान की गई तथा लोको एवं वैगन कारखाना, अजमेर एवं बीकानेर कारखाना को 01 शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए, अजमेर मण्डल एवं जीएसडी/अजमेर को 01 शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए एवं बीकानेर मण्डल एवं जोधपुर कारखाना को 01 शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए दी गई। इस वर्ष अजमेर मण्डल को महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड दे कर सम्मानित किया गया है तथा जयपुर मण्डल को रनर अप शील्ड प्रदान की गई।

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने समारोह के दौरान उपस्थित रेलकर्मियांे व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की प्रगति हेतु सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय रेल में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने के लिये बधाई दी।

इस समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के सांस्कृतिक दल ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्री गौतम अरोरा, अपर महाप्रबंधक, डॉ. अंजु, अध्यक्षा, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

महाप्रबन्धक महोदय द्वारा प्रदत्त उत्कृष्टता शील्डें

महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड: – अजमेर मण्डल

*जोधपुर मण्डल*

1. वाणिज्य – यात्री सुविधाओं और साफ सफाई में सर्वश्रेष्ठ (एनएसजी 5 से 6) – राई का बाग स्टेशन

2. विद्युत – सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम कप (जोधपुर रनिंग रूम)

3. विद्युत – समग्र दक्षता शील्ड

4. यांत्रिक – यांत्रिक (कैरिज एवं वैगन) शील्ड

5. संकेत एवं दूरसंचार – संकेत शील्ड

6. परिचालन – गतिशक्ति टर्मिनलों की स्थापना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शील्ड

*जयपुर मण्डल*

1. लेखा – लेखा समग्र दक्षता शील्ड

2. वाणिज्य – समग्र दक्षता शील्ड

3. इंजीनियरिंग – ट्रैक शील्ड

4. यांत्रिक – सर्वश्रेष्ठ ट्रैक अनुरक्षण शील्ड

5. संकेत एवं दूरसंचार – संकेत शील्ड

*अजमेर मण्डल*

1. वाणिज्य-सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच प्रदर्शन शील्ड

2. यांंित्रक – यात्री सुविधाओं और साफ सफाई में सर्वश्रेष्ठ (एनएसजी 2 से 4) ब्यावर स्टेशन

3. परिचालन – समयपालन शील्ड

4. परिचालन – समग्र परिचालन प्रदर्शन शील्ड

5. संरक्षा – संरक्षा शील्ड

6. कार्मिक – कार्मिक शील्ड

7. सुरक्षा – समग्र सुरक्षा प्रदर्शन शील्ड

8. विद्युत – सर्वश्रेष्ठ शेड शील्ड (आबू रोड शेड)

9. भण्डार – समग्र भंडार प्रदर्शन शील्ड (अजमेर डिपो कॉम्पलेक्स)

*बीकानेर मण्डल*

1. वाणिज्य – रेल मदद शील्ड

2. इंजीनियरिंग – कार्य एवं ब्रिज शील्ड

3. इंजीनियरिंग – समग्र एवं दक्षता शील्ड

4. चिकित्सा – समग्र स्वास्थ्य सेवा शील्ड

5. सामान्य- सम्पूर्ण सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन शील्ड (बीकानेर कारखाना)

संयुक्त रूप से मण्डलों दी गई शील्ड

(प्रथम मण्डल प्रथम छः माह एवं द्वितीय मण्डल अन्तिम छः माह)

1. यांत्रिक-सर्वश्रेष्ठ कारखाना शील्ड (अजमेर, बीकानेर) 2. भंडार-भंडार डिपो शील्ड (अजमेर मण्डल/अजमेर जीएसडी) 3. राजभाषा – राजभाषा शील्ड (बीकानेर मण्डल/जोधपुर कारखाना)

*चिकित्सालय*

1. चिकित्सा – सर्वश्रेष्ठ अस्पताल रख-रखाव शील्ड-केन्द्रीय चिकित्सालय, जयपुर

*कारखाना*

1. यांत्रिक – पर्यावरण प्रबंधक शील्ड (कैरिज), अजमेर

*निर्माण*

1. निर्माण – निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर शील्ड उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण – II, जोधपुर यूनिट

Previous Post

Police arrests drug peddler in Sopore, contraband substance recovered

Next Post

District Kishtwar emerges as Key Habitat for Snow Leopards in India: Groundbreaking Survey Reveals Significant Population

Gadyal Desk

Gadyal Desk

Related Posts

Medical Technologies Should Be Affordable, Accessible and Meaningful to Society: AIIMS Guwahati President
Home

Medical Technologies Should Be Affordable, Accessible and Meaningful to Society: AIIMS Guwahati President

by Gadyal Desk
14/09/2026
0

  Dehradun, Sept 14 (JKNS): Dehradun! Medical technology should not be developed merely for technological advancement; its ultimate objective must...

Read more
PM Modi Presents Russian Translation of Thirukkural to Putin, Holds Talks on Strengthening India-Russia Ties

PM Modi Presents Russian Translation of Thirukkural to Putin, Holds Talks on Strengthening India-Russia Ties

11/09/2026
Road Safety, Academic Outreach and National Service: Prof. Dr. B. K. S. Sanjay’s Sikkim Visit

Road Safety, Academic Outreach and National Service: Prof. Dr. B. K. S. Sanjay’s Sikkim Visit

03/09/2026
POPSK Kargil Inaugurated, Expanding Access to Passport Services in Ladakh

POPSK Kargil Inaugurated, Expanding Access to Passport Services in Ladakh

02/09/2026
“Zehanpora Site Can Emerge as Major Cultural Asset, Tourist Attraction”: CS Dulloo

“Zehanpora Site Can Emerge as Major Cultural Asset, Tourist Attraction”: CS Dulloo

29/08/2026
Next Post
District Kishtwar emerges as Key Habitat for Snow Leopards in India: Groundbreaking Survey Reveals Significant Population

District Kishtwar emerges as Key Habitat for Snow Leopards in India: Groundbreaking Survey Reveals Significant Population

  • About us
  • Contact
  • Our Team
  • Advertise
  • Careers
  • Privacy Policy
e-mail: [email protected]

© 2022 Gadyal - Designed and Developed by GITS.

No Result
View All Result
  • Home
  • Kashmir
  • Jammu
  • World
  • National
  • Sports
  • Article
  • ePaper

© 2022 Gadyal - Designed and Developed by GITS.