Thursday, October 22, 2026
  • About us
  • Contact
  • Our Team
  • Advertise
  • Careers
  • Privacy Policy
Gadyal Kashmir
  • Home
  • Kashmir
  • Jammu
  • World
  • National
  • Sports
  • Article
  • ePaper
No Result
View All Result
Gadyal Kashmir
Home Jammu Kashmir

उत्तर रेलवे ने 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया

Gadyal Desk by Gadyal Desk
21/06/2024
A A
उत्तर रेलवे ने 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दिनांक:21.06.2024

वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग की शुरुआत के बाद से वर्ष 2015 से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष, 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ““स्वयं और समाज के लिए योग”” थीम के साथ मनाया जा रहा है।

Related posts

J&K Sports Council Felicitates Ace Para-Archer Sheetal Devi on Spectacular Three-Medal Haul

J&K Sports Council Felicitates Ace Para-Archer Sheetal Devi on Spectacular Three-Medal Haul

22/10/2026
Traffic diversion plan issued for ‘Pedal Through Paradise From Lalit Ghat to Harwan and Pandach

Traffic Diversions Announced as Tulibal Sopore Bridge Remains Closed for Repairs

22/10/2026

उत्तर रेलवे द्वारा आज नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ,रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर, श्री अनिल कुमार खंडेलवाल, सदस्य ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक, श्री सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, श्री शोभन चौधुरी सहित दिल्ली मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक, श्री सुखविंदर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे और उन्होंने योगआसन द्वारा इसमे सहभागिता की ।

योग, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग सत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस अवसर पर सरल और उपयोगी योग आसन और योग क्रियाएँ भी की गईं।

योग एक रूपांतरणकारी विधि है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य, विचार और क्रिया के बीच संतुलन और संयम व पूर्ति की एकता का प्रतिनिधित्व करता है। यह शरीर, मन, और आत्मा को एकीकृत कर, स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है, हमारी भाग दौड़ भरी जिन्दगी में शांति लाता है। रूपांतरण करने की इसकी शक्ति के कारण हम इस विशेष दिन का आयोजन करते हैं। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी जो हर दिन हजारों ट्रेनों को चलाने का काम करते हैं, वे हाई अलर्ट की स्थिति में रहते हैं। रेलवे बिना रुके दिन-रात सेवा प्रधान करती है, जिससे उसके कर्मचारियों और अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक तनाव बहुत अधिक होता है। दिन प्रतिदिन के कामकाज पर तनाव भरी मांगों के प्रभाव को कम करने के लिए, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन को विकसित करने के लिए आसन और प्राणायाम को बढ़ावा दिया जाता है।

इस अवसर पर श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। योग तनाव को कम करने और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में सहयोगी होगा।
…….
( दीपक कुमार )
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Previous Post

Youth Services and Sports Department Celebrates International Yoga Day Across J&K

Next Post

سی بی سی نے 10ویں بین الاقوامی یوگا دن کے موقع پر جموں و کشمیر بھر میں تقریبات کا اہتمام کیا

Gadyal Desk

Gadyal Desk

Related Posts

J&K Sports Council Felicitates Ace Para-Archer Sheetal Devi on Spectacular Three-Medal Haul
Jammu Kashmir

J&K Sports Council Felicitates Ace Para-Archer Sheetal Devi on Spectacular Three-Medal Haul

by Daily Gadyal
22/10/2026
0

Srinagar, Oct 22 (JKNS): The Jammu and Kashmir Sports Council today extended its warmest felicitations to international para-archery sensation Sheetal...

Read more
Traffic diversion plan issued for ‘Pedal Through Paradise From Lalit Ghat to Harwan and Pandach

Traffic Diversions Announced as Tulibal Sopore Bridge Remains Closed for Repairs

22/10/2026
Kashmir Marathon to Become Annual Feature, 1,807 Runners Registered for Third Edition

Traffic Restrictions, Diversions Announced for Kashmir Marathon on October 25 in Srinagar

22/10/2026
MEDICAL CAMP FOR THE DIFFERENTLY-ABLED IN URI AND KUPWARA

MEDICAL CAMP FOR THE DIFFERENTLY-ABLED IN URI AND KUPWARA

22/10/2026
70th National School Games in Taekwondo begins at GCOPE

70th National School Games in Taekwondo begins at GCOPE

22/10/2026
Next Post
سی بی سی نے 10ویں بین الاقوامی یوگا دن کے موقع پر جموں و کشمیر بھر میں تقریبات کا اہتمام کیا

سی بی سی نے 10ویں بین الاقوامی یوگا دن کے موقع پر جموں و کشمیر بھر میں تقریبات کا اہتمام کیا

  • About us
  • Contact
  • Our Team
  • Advertise
  • Careers
  • Privacy Policy
e-mail: [email protected]

© 2022 Gadyal - Designed and Developed by GITS.

No Result
View All Result
  • Home
  • Kashmir
  • Jammu
  • World
  • National
  • Sports
  • Article
  • ePaper

© 2022 Gadyal - Designed and Developed by GITS.